Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

गुस्से में उठाया गलत कदम- मां ने डांटा तो पुत्र ने गटका जहरीला पदार्थ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर रोड स्थित ग्राम अतरसमा में गुरूवार को आपसी विवाद के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। इसके तुरंत बाद पिरजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया। पुलिस से मिली जानकारी के गांव अतरसमा निवासी राजेश पिता कैलाश मिस्त्री को उसकी मॉ ने गाड़ी की किश्त भरने को लेकर कोई बात कही। जिस पर राजेश बुरी तरह उखड़ गया और गुस्से में वह गलत कदम उठा बैठा। दरअसल, राजेश ने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले में पुलिस ने राजेश सहित परिजन के बयान दर्ज करि लिए हैं। वहीं चिकत्सक के मुताबिक युवक खतरे से बाहर है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply