Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

मौसम के तेवर ! बूंदाबांदी के साथ सर्द हवा की आमद

1 min read
Text Size:

 

हरदा- मौसम विभाग का पूर्वानुमान यहां सटीक रहा। यहां गुरूवार तड़के मौसम ने अपने तेवर दिखाए हैं। जिसके चलते क्षेत्र में घने बादलों के बीच बूंदाबांदी की आमद दर्ज हुई है। वहीं दिनभर सर्द हवाओं की मौजूदगी बनी रही। जिस वजह से यहां ठंड का डेरा रहा। इसी कड़ी में मौसम विभाग के मुताबिक बूंदाबांदी और बादल छाये रहने का यही क्रम शुक्रवार को भी बरकरार रहने के आसार है। इधर, मौसम के करवट बदलते ही चना उत्पादक किसानों की अपने-अपने खेतों में निगरानी बढ़ गई है। जिन खेतों में सिंचाईं चल रही थी, उन खेतों में फिलहाल सिंचाईं कार्य रोक दिया है, ताकि मौसम की बेरूखी को झेला जा सके। बहरहाल, बदले-बदले मौसम के कारण चने की फसल में दवा छिड़काव का दौर रफ्तार पकड़ने जा रहा है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply