Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

भिरंगी स्टेशन के पास मिला युवक का शव

1 min read
Text Size:

 

प्रथम दृष्टया खुदखुशी की आशंका

 

अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थानाक्षेत्र के ग्राम भिरंगी में बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़े होने की खबर के बाद सनसनी फैल गई। इस बीच घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची छीपाबड़ पुलिस ने मौका-मुआयना कर पंचनामा तैयार किया, वहीं शव को पीएम के लिए खिरकिया अस्पताल रवाना किया। इसके बाद घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान मरदानपुर निवासी आनंद पिता रामरतन मीण उम्र ३५ साल के रूप हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसा भिरंगी स्टेशन के पास खम्बा क्रमांक ६४९ एवं ५० के बीच हुआ है, जो बीती रात घटित होने की आशंका है। यह भी मालूम पड़ा कि मृतक की बाइक घटनास्थल से कुछ दूर स्थित ढाबे पर खड़ी मिली है। छीपाबड़ थाना प्रभारी निकिता विल्सन का मानना है कि जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर, बताया जा रहा है कि मृतक आनंद मीणा तीन भाईयों में सबसे छोटा है, जो कि गांव पर खेती करता था। घटना की खबर सुनकर परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply