कूनो से आई खुशखबरी, आशा ने दिया तीन शावकों को जन्म
गणेश पांडे, भोपाल। नए साल के शुरुआत में कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मादा चीता आशा ने कूनो पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावकों की अबूझ कहानियां सभी बाधाओं के बावजूद लिखी जाती हैं और वे अब तक बताई गई सबसे महान कहानियां बन जाती हैं। आशा की कहानी 6 साल पहले नामीबिया से शुरू होती है। आशा ने कूनो में तीन शावकों को जन्म दिया। वह भी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को 8 चीते लाए गए थे। यह सभी चीते नामीबिया से लाए गए थे। मादा चीता आशा उन्ही में से एक है। अब यहां चीतों और शावकों की कुल संख्या 18 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कूनो नेशनल पार्क में जन्में चीते के तीनों शावकों का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें तीनों शावक स्वस्थ नजर आ रहे हैं और उन्हें चहलकदमी करते भी देखा जा सकता है।
चीते के 100 बच्चों में से पांच ही बड़े होने तक जिंदा रहते हैं
90 के दशक में हुई अफ्रीकी रिसर्च में कहा गया है कि चीतों के 95 प्रतिशत बच्चे वयस्क होने से पहले मर जाते हैं। यानी 100 बच्चों में से पांच ही बड़े होने तक जिंदा रहते हैं। स्मिथसोनियन नेशनल जू के मुताबिक, ह्यूमन केयर में पैदा होने वाले सभी शावकों में से औसतन 30 प्रतिशत जन्म के एक महीने के भीतर मर जाते हैं। तंजानिया के सेरेंगेटी नेशनल पार्क के मुताबिक, लगभग 90 प्रतिशत शावक तीन महीने की उम्र तक पहुंचने से पहले ही मर जाते हैं। 2013 में अफ्रीका के क्गालागाडी पार्क में पाए जाने वाले चीतों पर रिसर्च से पता चला था कि इनके बच्चों के बचने की उम्मीद 36 प्रतिशत तक होती है। चीतों के बच्चों के मरने के पीछे शिकारी जानवर होते हैं। इनमें शेर, लकड़बग्घे, बबून और शिकारी परिंदे शामिल हैं। चीतों के रिहाइश वाले इलाकों में इंसानी दखल से भी इनकी तादाद घटती जा रही है।
कूनो में अब 14 चीते और 4 शावक
17 सितंबर 2022 नामीबिया से 8 चीते आए
18 फरवरी 2023 द अफ्रीका से 12 चीते आए
26 मार्च 2023 साशा की किडनी इंफेक्शन से मौत
27 मार्च 2023 ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया
23 अप्रैल 2023 तर चीता उदय की दिल के दौरे से मौत
9 मई 2023 मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
23 मई 2023 ज्वाला के एक शावक की मौत
25 मई 2023 ज्वाला के दो और शावकों की मौत
11 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में मेल चीता तेजस की मौत
14 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में मेल चीता सूरज की मौत
02 अगस्त 2023 इंफेक्शन से मादा चीता धात्री की मौत
03 जनवरी 2024 आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया
मुख्यमंत्री ने कूनो उद्यान में तीन शावकों के जन्म पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्यजीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि एक समय था जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हें मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमान्चकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।
Views Today: 4
Total Views: 26