Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

जंगल में मिला तेंदुए का शव, गर्दन में मिले चोट के निशान

1 min read
Text Size:

बालाघाट। समनापुर के घने जंगल में एक तेंदुए के मादा शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गई। समनापुर के डोंगरबोड़ी बीट में कुछ ग्रामीणों ने गश्ती दल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम किया और अंतिम संस्कार कराया।

डीएफओ अभिनव पल्लव ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र पांच से छह महीने के बीच है। उसकी गर्दन और सिर पर गहरे घाव हैं। प्रथम दृष्टया मामला आपसी संघर्ष में शावक तेंदुए की मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारी तेंदुए के शिकार करने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहे।
सूचना पर पोस्टमार्टम करने पहुंचे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. घनश्याम परते ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है, जिसकी गर्दन और सिर में गहरी चोट थी। तीन चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। डा. परते ने बताया कि मौका स्थल से किसी तरह के हथियार या विद्युत तार नहीं मिले हैं। बताया गया कि या शावक तेंदुए की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।
288 Views
What do you think?

Leave a Reply