Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

पुलिस पर मारपीट का आरोप, क्षेत्रवासियों ने घेरा थाना, जमकर हुआ हंगामा

1 min read
Text Size:

 ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में अवैध शराब बेचने की सूचना पर ग्वालियर थाने की पुलिस पहुंची। यहां कुछ लोग शराब पीते पकड़े, जब इन्हें पुलिस थाने लाने लगी तो हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद और उसके साथियों ने थाना घेर लिया।

शराब बिकने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

सीएसपी ग्वालियर सर्कल शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि उपनगर ग्वालियर स्थित गोसपुरा नंबर एक में अवैध शराब बिकने की सूचना मिल रही थी। इसी पर ग्वालियर थाने के कुछ पुलिसकर्मी यहां गए। एक युवक को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह शराब के नशे में था। जब उसे थाने लाने लगे तो क्षेत्र वासियों ने हंगामा कर दिया। लोग ग्वालियर थाने पहुंच गए। रात को ग्वालियर थाने का घेराव कर लिया।

पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने युवक की मारपीट की है, जबकि वह शराब नहीं बेच रहा था। इसके बाद युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीएसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply