Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, मुख्यालय स्थित विवेकानंद काम्पलेक्स का मामला है। जो शहर के बीचों बीच होने के अलावा महत्वपूर्ण स्थल पर है। जहां आसपास सब्जी मार्केट समेत अन्य व्यवसायिक क्षेत्र है। जिस वजह से यहां दिनभर चहलगहमी बनी रहती है। इन सबके बीच सालों पुरानी बिल्डिंग अब चिंता का सबब बनने लगी है। दरअसल, करीब साढ़े 3 दशक पहले बनी ये बिल्डिंग जगह-जगह से दरकने लगी है। साथ ही प्लास्टर समेत अन्य निर्माण कार्य जगह छोड़ने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर इससे निजात पाने अथवा सुधार कार्य की दिशा में जिम्मेदारों की नजर है या नही ? यह भी एक बिन्दू है। ऐसा इसलिये, क्योंकि ये आवश्यक सुधार कार्य बेहद जरूरी है। जिसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ने की आशंका समान है। बता दें कि बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्से में कमियां साफ दिखाई देगी। एक वजह यह भी कि बिल्डिंग पुरानी होने के साथ ही वर्तमान में सड़क की हाइट से नीचे है। जिसके चलते बारिश के दिनों में यहां समस्याओं का डेरा रहता है। फिलहाल इसकी खराब सेहत को देखकर लोग दो टूक कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply