Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खंडवा स्टेट हाइवे पर शुक्रवार शाम को मांदला-भिंरगी के बीच एक बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह बुजुर्ग के शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम साढ़े 7 बजे के आसपास की है। छीपाबड़ थानाक्षेत्रके ग्राम हिवाला निवासी जगदीश प्रसाद पिता राधेलाल बघेल उम्र 55 साल अपने आवश्यक कार्य को पूरा कर मांदला से वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बीच घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने घायल बुजुर्ग की पहचान सुनिश्चित हुई। वहीं तुरंत उनके परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी। उधर, हादसे के बाद से परिवार सदमें में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जगदीश बघेल का एक बेटा और एक बेटी है।

उसी दिन हुआ गांव में भंडारा

परिजनों के मुताबिक मृतक जगदीश प्रसाद गांव में ही किराना दुकान चलाते हैं। विगत दिनों नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण कर वापस लौटे थे। जिसके बाद शुक्रवार को गांव में भंडारा भी दिया था।

हिसाब-किताब कर वापस लौटे

यह भी पता चला कि बुजुर्ग मांदला में टैंट वाले का हिसाब करने के लिये गए थे। जिसका हिसाब-कतिाब कर वे वापस आ रहे थे। इसी दौरान मांदला और भिरंगी के बीच हादसे का शिकार हो गए।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply