आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

schol-ad-1

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को शहर की एक निजी होटल के संचालक हरीश पेशवानी ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरीश पेशवानी का कहना है कि उनके ओर सिंधी समाज के एक वाट्सएप गु्रप पर परिवार विशेष से संबंधित पोस्ट डालने को लेकर कुछ लोगों को रिमूव कर दिया था। जिसके बाद अक्टूबर महीने में नेहरू पार्क के पास सिंधी समाज के ही सुनील छाबड़ा, गुलशन छाबड़ा, आकाश और रवि पाहुजा ने उनके ऊपर डंडे, चाकू और लोहे की रॉड से प्राण घातक हमला सिर और हथेली पर चाकू से हमला किया था। जिससे उसके हाथ की एक उंगली कट गई थी। इस दौरान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना में उपयोग लाई गई एक गाड़ी को जब्त किया था। वहीं पुलिस ने गवाहों के बयानों और जांच के बाद धारा बढ़ाने का भरोसा दिया था। बीते दो महीने से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के तरफ से उनके परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनका आरोप है कि इस मामले की शिकायत एसपी से किए जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी चारों आरोपियों, उनके परिजनों और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई संजय ठाकुर का कहना है कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरियादी पक्ष की ओर से गवाहों की उपस्थिति में सहयोग नहीं किया जा रहा है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लोकेशन ट्रेस होते ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 32

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!