Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

चाकूबाजी में मृत युवक का शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन

3 min read
Text Size:

 जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हुई चाकूबाजी में मृत हुए युवक का शव थाने के सामने रखकर स्वजन और क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मृतक के भाई पर बेवजह मामला दर्ज करने का आरोप लगाया, वहीं आरोपिताें पर कार्रवाई नहीं करने से नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलते ही बरगी सीएसपी सुनील नेमा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

ठंड से बचने आग ताप रहे थे

बता दे कि जेडीए कालोनी निवासी नीतेश ठाकुर उर्फ छोटू व उसका भाई अंचल ठाकुर घर के पास स्थित शिव किराना स्टोर्स के सामने ठंड से बचने आग ताप रहे थे, तभी वहां क्षेत्र का मनु श्रीवास साथी अमित डाबरे, सत्यम दुबे और शारदा सोनी के साथ पहुंचा। मनु श्रीवास और नितेश में किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बड़ा की नितेश ने अपने पास में रखा चाकू निकाला और मनु श्रीवास पर वार कर दिया। इसके बाद मनु ने वही चाकू निकाला और पहले नितेश के भाई अंचल और फिर नितेश पर वार कर दिया। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां नितेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया गया।

एक भर्ती, एक को प्राथमिक उपचार

घटना में मनु को गंभीर चोटें आई, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। वहीं अंचल को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। मामले में पुलिस ने मनु और उसके साथी अमित, सत्यम और शारदा पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया, तो वहीं अंचल पर भी हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।

अंचल पर एफआइआर से थे नाराज

नीतेश के शव का पीएम कराया गया। जिसके बाद उसे स्वजन को सौंपा गया। इस दौरान जानकारी लगी कि अंचल के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके बाद सभी शव लेकर तिलवारा थाने पहुंचे और पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध मे प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अस्पताल में भर्ती मनु श्रीवास को नजरबंद कर दिया गया है।

सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि नीतेश की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अमित, सत्यम और शारदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी मृत के स्वजन को नहीं थी जब उन्हें यह बताया गया तो उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती मनु श्रीवास को नजरबंद कर दिया गया है। जैसे ही वह डिस्चार्ज होता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply