कांग्रेस की 139वीं वर्षगांठ मनाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की 13९वीं वर्षगांठ सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वन्दे मातरम गीत का गायन कर ध्वज वंदन किया। तत्पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.आनंद झंवर ने कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि देश की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस है। 28 दिसम्बर 1885 को एओ ह्यूम की पहल पर मुंबई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज में देश के विभिन्न प्रांतों के राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधाराओं के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। यह राजनीतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई, जिसका नाम ‘कांग्रेसÓ रखा गया। पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा डब्ल्यूसी बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने। देश में सामाजिक सद्भाव का नया वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कांग्रेस एक विचार और आंदोलन का नाम है, इसलिए इतने साल बाद भी इस विचार की यात्रा अनवरत जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण पाटिल ने कहा देश कि सबसे पुरानी पार्टी होने के साथ साथ गरीबों की आवाज उठाने वाली और न्यायहित की बात करने वाला संगठन केवल कांग्रेस पार्टी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा आज कांग्रेस के भविष्य को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं वे तथ्यपरक कम, पूर्वाग्रह-प्रेरित ज्यादा लगते हैं। विफलता और पराजय से कांग्रेस कभी अनजान नहीं रही है, लेकिन यह सच्चाई है कि जब-जब केन्द्र में गैर कांग्रेसी सरकारें सत्तारूढ़ हुई हैं, देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है। इस दौरान जयप्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस नेता मोहन सांई, उत्तम तेनगुरिया, बीके दीक्षित, रमेश सोनकर, नितिन पटेल, मनोज कुचबंदिया, संतोष चौरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

347 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!