Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

स्कूटी सवार ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र 

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। शहर में डग- डग लुटेरे, पग पग चोरी की वारदात होने से पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में आ गई है। बीती रात शहर के चंद्रशेखर वार्ड में दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से भागने में भी सफल हो गया। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर वार्ड निवासी पुष्पलता पवार गंज से अपने पति के साथ घर आ रही थी। जैसे ही सर्वोदय स्कूल के पास वाली गली में पहुंची, एक स्कूटी चालक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। महिला को बचने का अवसर भी नहीं मिला। अचानक हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्रित हुए। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर में इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में आए खड़ी हुई है। दिनदहाड़े शहर में लूट की घटना होने से लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। बताया जाता है कि जिस जगह जगह घटना हुई कुछ ही दूरी पर नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई भास्कर का भी आवास है। फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला से पूछताछ कर लुटेरे की तलाश कर रही है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply