Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सीएम डा. मोहन यादव के निर्देश, वीआइपी दौरे से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए

1 min read
Text Size:

 भोपाल। सीएम डा. मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि वीआईपीए दौरे के दौरान जनता को कष्ट न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में पारदर्शिता रहे। प्रदेश में सरकार की योजनाओं का सुदृढ क्रियान्वयन होना चाहिए। इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जानी चाहिए। मध्य प्रदेश में रेल सुविधाएं बढ़ाने पर अध्ययन कर सुझाव दें।

मिलों के श्रमिकों को राहत देने का काम इंदौर और उज्जैन में हुआ है। जेसी मिल, ग्वालियर के मिल श्रमिक को देनदारी की राशि प्रदान करें के लिए रोडमैप बनाएं। प्रशासनिक कसावट पर ध्यान दें। अधिकारी गांव में रात्रि विश्राम कर वहां की समस्याएं जानें और उन्हें हल करें।

 सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि पटवारी और ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी जनता को आवश्यक सेवाएं देने के लिए मुख्यालय और मैदान स्तर पर सक्रिय रहें। पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था बेहतर बनाएं। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर समीक्षा करें। मंगलवार की जन सुनवाई के साथ समस्याएं प्रतिदिन हल की जाएं। मध्य प्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था में मिसाल के रूप में स्थापित करें।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply