Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

जिले में गोवंश की निर्मम हत्या के मामले में आरोपितों के मकान पर चला बुलडोजर

1 min read
Text Size:

आगर-मालवा। जिले के बड़ौद में चार लोगों ने मिलकर गोवंश की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में प्रशासन ने आरोपितों के मकान पर कार्रवाई की। घटना को अंजाम देते वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 हिंदू संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के घर गिराने की मांग को लेकर इंदौर-कोटा राजमार्ग को बस स्टैंड पर डेढ़ घंटे तक रास्ता रोका था। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आरोपितों के मकान ढहाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की थी।

सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गई थी। इस दौरान सिर्फ एंबुलेंस को ही रास्ता दिया गया। बस, ट्रक, छोटे वाहन चालक सड़क के दोनों ओर खड़े रहे।

विश्व हिंदू परिषद के खंड अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जोदान ने बताया कि घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिलाधिकारियों के निर्देश पर जाम हटाया गया।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply