Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित : पीएम मोदी ने इंदौर हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को किया 224 करोड़ बकाया राशि का भुगतान

1 min read
Text Size:

पीएम मोदी ने हुकुमचंद मिल श्रमिकों का बकाया बांटा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर में आयोजित ‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को 224 करोड़ रुपए का बकाया राशि का चेक सौंपा। इसी के साथ कार्यक्रम में 100 करोड़ से ज्यादा निर्माण कार्यों का लोकार्पण और नगर निगम के लिए सौर ऊर्जा की नई योजना का भी शिलान्यास किया गया।

‘चार जाति सबसे बड़ी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर हुए इस कार्यक्रम के लिए बधाई देता हूं। उन्होने कहा कि इंदौर के लोग 25 दिसंबर की तारीख को श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के रूप में याद करेंगे। पीएम ने कहा कि मेरे लिए देश में 4 जातियां सबसे बड़ी हैं जो हैं मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माताएं बहनें महिलाएं और मेरे किसान भाई बहन। मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और आगे भी इसी लक्ष्य के साथ सब मिलकर काम करते रहेंगे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply