Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

वाहनों पर चार माह तक की वेटिंग, मेला में छूट पाने लोगों ने कर ली बुकिंग

2 min read
Text Size:

ग्वालियर। मेला छूट पाने के लिए लोग मेला से पहले ही अपनी पसंद के वाहनों की बुकिंग करना शुरू कर दी है। इससे उन्हें वेटिंग के चलते वाहन पर आरटीओ छूट लेने से हाथ न धोना पड़े। असल में कुछ सेगमेंट की कार पर चार माह तक वेटिंग चल रही है। वाहन डीलर जनवरी और फरवरी में वाहनों की डिलेवरी देने के लिए बुकिंग तो कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वाहन उपलब्ध होगा तभी कर सकेंगे। साथ ही इस बात की कोई गारंटी नहीं कि मेला में छूट मिले,यदि मेला छूट नहीं मिली तो किसी तरह का ग्राहक झंझट न करें। इसके बाद भी दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की धड़ाधड़ बुकिंग चल रही है।

बुलट की बुकिंग तेज

बाइक सेगमेंट में बुलेट की बुकिंग धड़ाधड़ हो रही है। जनवरी माह में मरीज साढ़े पांच सौ बुलेट गाड़ी की डिलेवरी होंगी, क्योंकि बुलेट की एक महीने की वेटिंग चल रही है। आरटीओ छूट पाने के लिए पहले ही साढ़े पांच सौ बुलेट बुक हो चुकी हैं। इसी तरह से हीरा, होंडा, एक्टिवा सहित ई-बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। करीब तीन हजार से अधिक दो पहिया वाहन बुक हो चुके हैं।

22 इलेक्ट्रिक कार बुक

ईवी की मांग भी बढ़ रही है लेकिन उस रफ्तार से नहीं जिस रफ्तार से पेट्रोल व डीजल कार की मांग है। टाटा की ईवी में मेक्सोन, टियागो और टिगोर आ रही है। इनकी अभी तक महज 22 कारों की बुकिंग हो सकी है, जबकि फोक्स वैगन, रिनोल्ड, नेक्सोन, सफारी, हैरियर, हुंडई, महेन्द्रा ,मारुति सहित अन्य कंपनियों की कारों की बुकिंग करीब 3500 से अधिक हो चुकी है। इनकी डिलेवरी जनवरी में होगी। यह माना जा रहा है कि इस बार मेला में कार की बिक्री का आंकड़ा दस हजार पार करेगा।

इन पर वेटिंग

न्यू नेक्सोन, न्यू सफारी और न्यू हरियर पर एक से चार माह की वेटिंग चल रही है, जबकि फोक्स वैगन पर एक माह की वेटिंग है। इसी तरह से महेन्द्रा की कुछ गाड़ियों पर लंबी वेटिंग है। रिनोल्ड की सात सीटर ट्राइवर कार कम कीमत के चलते डिमांड में हैं। यह कार महज सात लाख रुपये में होने के चलते लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply