Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का छह केंद्रों में हुआ आयोजन, सुरक्षा के बीच पहली पारी के पेपर समाप्त

1 min read
Text Size:

कटनी। राज्य सेवा व राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा शहर के छह परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। केंद्रों में और द्वितीय पाली दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक दो सत्रों में किया जा रहा है। पहली पारी की परीक्षा समाप्त हो गई और अब दो बजे के बाद दूसरी पारी की परीक्षा छह केंद्रों में ही आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे जहां खिले रहे तो वहीं कुछ लोग निराश नजर आए।

इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कटनी के शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज झिंझरी में 240 अभ्यर्थी, शासकीय माडल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी में 250 अभ्यर्थी, बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल में 300, नालंदा हायर स्कूल सिविल लाईन में 400, शासकीय तिलक महाविद्यालय में 450 और शासकीय उत्कृष्ट स्कूल माधवनगर कटनी में 313 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply