Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

मां के साथ रीजनल पार्क घूमने पहुंची बच्ची के साथ अश्लील हरकत, एक आरोपित गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

इंदौर। इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने मां-बेटी से झूमाझटकी भी की। भीड़ जमा होने के बाद आरोपित कार छोड़कर ही भाग निकले। मामले में पुलिस ने चोइथराम सब्जी मंडी के कारोबारी को हिरासत में लिया है।

घटना करीब छह बजे की है। सिलिकान सिटी निवासी महिला 15 वर्षीय बेटी के साथ रिजनल पार्क के पास घूमने आई थी। महिला मेकअप आर्टिस्ट है। उसका आरोप है कि आरोपितों ने बेटी व उसको देखकर भद्दे इशारे किए। बच्ची के साथ अश्लील हरकते करने लगे। उसका हाथ भी पकड़ लिया। मां विरोध करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की।

मामले में पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, पाक्सो एक्ट सहित कईं गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज की। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक आरोपित मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी। स्कार्पियो कार(एमपी 13आर 4400) छोड़ कर भाग गए थे।

पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। नंदलालपुरा निवासी इस आरोपित का सब्जी मंडी में कारोबार है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहासुनी होना तो स्वीकार लिया लेकिन छेड़छाड़ से इनकार किया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

काल लगाकर बोला- चाकू मारेगा

उधर एरोड्रम पुलिस ने कालेज छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपित ने छात्रा से लोकेशन पूछी और धमकाया। पुलिस के मुताबिक घटना कालानी नगर की है। 17 वर्षीय छात्रा कालेज से घर की तरफ जा रही थी। आरोपित कुशल गौड़ ने उसको काल लगाया और कहा कि वह चाकू मारेगा।

सौतेले पिता पर केस

बाणगंगा पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से अश्लील हरकतें करने वाले सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित नशे में बच्ची के साथ हरकतें करता था। बच्ची ने मां को पिता की हरकतों के बारे में बताया और थाने लेकर आई।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply