Skip to content
Saturday, 7 November 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के जयप्रकाश नारायण वार्ड क्रमांक एक का दृश्य है। जहां विद्युत पोल मकान की गैलरी में समा गया है। जिसके चलते जहां हादसे का डर लाजमी है, वहीं विद्युत पोल से सटा यह निर्माण कार्य सवाल अलग खड़े करता है। यहां यह भी बताना होगा कि इस तरह की लापरवाही शहर के अन्य इलाकों में भी देखने को मिल जाएगी। जहां विद्युत पोल किसी के आंगन में तो किसी के दीवार से टच है। जिसको लेकर अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। जिसके तहत अतिक्रमण को उसकी हद दिखाने के साथ साथ विद्युत पोल को मकानों से दूर करने की पहल जरूरी है, ताकि अप्रिय घटनाओं की तमाम आशंकाओं को विराम दिया जा सके। हालांकि, जागरूक नागरिकों के मुताबिक ये सब सामान्य समस्या है। परंतु इसके परिणाम भयाभय साबित हो सकते हैं, इससे इंकार नही किया जा सकता है। यही कारण है कि ऐसी लापरवाहियों को समय रहते सुधारनेे की दरकार है। क्योंकि, यह हाल देखकर लोग कहीं ना कहीं बोल पड़ते हैं, कि यह बात गलत है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply