मंत्रिमंडल गठन के लिए खरमास की चिंता नहीं करेगी भाजपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

दिनेश निगम ‘त्यागीÓभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री द्वय राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा की शपथ के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का इंतजार है। शपथ को लेकर आशंका इसलिए है क्योंकि शनिवार 16 दिसंबर से खरमास लग रहा है। आमतौर पर खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं होते। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी मंत्रिमंडल के गठन के लिए खरमास की चिंता नहीं करेगी। जिस तरह भाजपा ने आलोचना की परवाह किए बगैर पितृपक्ष में भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी, उसी तर्ज पर खरमास में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि कल से यह अफवाह उड़ रही थी कि मंत्रियों की सूची दिल्ली भेज दी गई है और शनिवार को मंत्रिमंडल की शपथ हो सकती है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। वहां नेतृत्व से मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा हो सकती है।

मंत्रियों को लेकर चल रहा है मंथन

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर तीन स्तर पर मंथन चल रहा है। सीएम और डिप्टी सीएम की तर्ज पर केंद्रीय नेतृत्व मंित्रयों के नामों की सूची तैयार कर रहा है। दूसरा, मुख्यमंत्री डॉ यादव वरिष्ठ नेताओं की राय लेकर सूची बना रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने स्तर पर सूची तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव और वीडी शर्मा मिलकर एक सूची फाइनल कर रहे हैं। यह सूची दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजी जाएगी।

केंद्रीय नेतृत्व फाइनल करेगा मंत्रियों के नाम

अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। इसलिए डॉ.यादव और वीडी द्वारा तैयार सूची पर डिस्कशन होगा। नेतृत्व उसमें काट- छांट करेगा। इसके बाद अनुमोदित सूची राज्यपाल के पास शपथ के लिए भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि नेतृत्व इस बार वरिष्ठों की सिफारिश को नजरअंदाज कर नए विधायकों को ज्यादा मौका दे सकता है। ऐसा नया नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से ही किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही कह चुके हैं कि नए क्षमतावान चेहरों को मौका दिया जाएगा।

दिन भर उड़ी सूची दिल्ली भेजने की अफवाह

सोशल मीडिया में शुक्रवार सुबह से ही एक खबर फैली कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभावित मंत्रियों की सूची दिल्ली भेज दी है। खबर यह भी थी की कल यानि शनिवार को नए मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी लेकिन इस खबर की किसी भी स्तर पर पुष्टि नहीं हुई। यह महज अफवाह निकली। मंत्रिमंडल के गठन पर अभी काम चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि सूची भेजना तो दूर, अभी उस पर काम ही नहीं हुआ है। इसमें अभी और समय लग सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!