Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

शिवराज बोले- अब विदा जस की तस रख दीनी चदरिया, जनता ने रोका काफिला, लगाए ‘मामा’ के नारे

2 min read
Text Size:

भोपाल। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के शपथ ग्रहण के साथ ही शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में शामिल हो गए। इससे पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल को संतुष्टिपूर्ण बताते हुए नए मुख्यमंत्री को एक बार फिर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इन शब्दों के साथ ली विदाई
कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने नित्य कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पधार रहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का हृदय से स्वागत करता हूं। इसके साथ ही मैं सभी मित्रों से कहना चाहता हूं कि अब विदा जस की तस रख दीन्ही चदरिया।”
लाड़ली बहनों ने रोका शिवराज का काफिला

शिवराज सिंह चौहान ने भले ही पार्टी के फैसले को शिरोधार्य कर सीएम की कुर्सी छोड़ दी हो, लेकिन लाड़ली बहनें उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसका नजारा एक बार फिर दिखा, जब लाल परेड मैदान से नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे शिवराज के काफिले को लाड़ली बहनों ने रास्ते में रोक लिया। जनता ‘मामा-मामा’ के नारे लगाने लगी लोगों के स्नेह के वशीभूत होकर शिवराज भी कार से उतरे और उन्हें समझाया।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply