Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज श्योपुर में, मिशन 29 के तहत कार्यकर्ताओं में भरेंगे जाेश

2 min read
Text Size:

श्योपुर। विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में भाजपा को सफलता नहीं मिली है, ऐसे जिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दौरा करना शुरू कर दिया है। मिशन 29 के तहत वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री ने इस मिशन की शुरुआत की। इस मिशन के तहत उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जाेश भरेंगे।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा श्योपुर की सीटें गवा चुकी है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर इसकी समीक्षा भी करेंगे। साथ ही लाेकसभा चुनाव में इस असफलता को सफलता में बदलने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर आएंगे तथा हजारेश्वर मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

वह यहां के लगभग हेलीकाप्टर से श्योपुर पहुंचेगे तथा हजारेश्वर मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेगें। इसके बाद नगरपालिका के आडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। श्योपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान के श्योपुर आगमन को लेकर कलेक्टर संजय कुमार एवं एसपी डा. राय सिंह नरवरिया द्वारा स्टेडियम स्थित हेलीपेड स्थल एवं सभा स्थल हजारेश्वर मेला ग्रांउड में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply