Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
राष्ट्रीय

तेलंगाना के रेवंत रेड्डी अगले मुख्यमंत्री होंगे, वे कल शपथ लेंगे

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- तेलंगाना में नये मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी के भव्य के लिए राज्‍य प्रशासन जुट गया है। इससे पहले कांग्रेस आला कमान ने रेवंत रेड्डी को कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया था।

राज्‍य की मुख्‍य सचिव शांति कुमारी ने अधिकारियों को नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिये गये हैं। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह लाल बहादुर स्टेडियम में निर्धारित किया गया है।

मुख्‍य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समन्‍वय के साथ काम करने और शपथ ग्रहण समारोह को बेहतरीन तरीके से कामयाब बनाने के निर्देश दिये हैं।
पुलिस विभाग को यातायात, पार्किंग और सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये गये हैं। समारोह स्थल पर अग्निशमन प्रबंध भी किये जा रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह घोषणा कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply