Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जेडपीएम सरकार बनाने के लिए तैयार

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। चालीस सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 27 सीट मिली है। सत्‍तारूढ मिजो नेशनल फ्रंट ने नौ सीटें जीती हैं और एक पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को दो सीटों पर विजय मिली है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

निवर्तमान मुख्‍यमन्‍त्री जोरमथंगा चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के लालथन सांगा ने आइजोल पूर्व-वन सीट पर उन्‍हें 2100 से भी अधिक वोटों से हराया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री आर लालथंगलियाना भी चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ ने दक्षिणी तुईपुई सीट पर उन्‍हें 135 वोटों से मात दी।

जेडपीएम के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार लालदूहोमा, सेरछ‍पि सीट से पहले ही जीत चुके हैं। 40 सीटों की मिजोरम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। मिजोरम में 7 नवम्‍बर को वोट डाले गए थे और 80 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, “यह भगवान का आशीर्वाद और लोगों का आशीर्वाद है जिसके लिए मैं बहुत खुश हूं। हम पिछले साल से ही उम्मीद कर रहे थे। हम लोगों का मूड जानते हैं। हम जानते हैं कि वे हमारे पक्ष में हैं, कोई दावेदार ही नहीं है। उन्होंने मुझे पिछले साल ही चुन लिया था।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए लालदुहोमा और उनकी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम की प्रगति को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अपने एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा “मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जोरम पीपुल्स मूवमेंट और लालदुहोमा को बधाई। मैं मिजोरम की प्रगति को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”

91 Views
What do you think?

Leave a Reply