Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

एमपी विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद उमंग सिंघार ने मांगी दिग्विजय सिंह से माफी

3 min read
Text Size:

अपने बयानों से हमेशा सुर्खियां में रहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार एक बार फिर चर्चाओं में है। इसका कारण उमंग सिंघार द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने जनादेश के फैसले को स्वीकार करने की बात कहीं है, वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से अपने पूर्व में दिए गए बयानों को लेकर माफी मांगी है।इधर, सिंघार के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियाओं में उनके नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की हलचल तेज हो चली है, हालांकि कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दिग्विजय सिंह से मांगी माफी

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि म प्र विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं रहे । हम जनादेश का सम्मान करते हुए चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं।
आदरणीय कमलनाथ जी एवं आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मज़बूती से चुनाव लड़ा। हम सब संगठित हैं, एक हैं एवं भविष्य की लड़ाई के लिए तैयार हैं । साथ ही मैं यह भी कहना चाहूँगा की मेरे पूर्व के किसी भी आचरण से आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के सम्मान में कोई भी ठेस पहुँची हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।

बैठक से पहले सामने आया पोस्ट, सियासी हलचल तेज

खास बात ये है कि इस ट्वीट को सिंघार ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ,एमपी कांग्रेस और दिल्ली हाईकमान को भी टैग किया है।वही सिंघार का यह पोस्ट भी ऐसे समय पर आया है, जब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज मंगलवार को भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें कांग्रेस की हार पर मंथन होगा। वही नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ के बदलने की भी अटकलें तेज है।खबर है कि हार के बाद हाई कमान ने कमलनाथ से पीसीसी चीफ के पद से इस्तीफा मांगा है।बता दें कि उमंग सिंघार ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार के वक़्त दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया था। 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने का जिम्मेदार भी उन्होंने दिग्विजय सिंह को ही बताया था।

कांग्रेस विधायकों की बैठक से पहले आज 2 और किए  पोस्ट

माफी की पोस्ट के बाद भी सिंघार ने एक साथ 2 पोस्ट किए है, इसमें एक में बाबा महाकाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आप जलंधर असुर संहारा । सुयश तुम्हार विदित संसारा । जय महाकाल। वही दूसरे वीडियो में अपनी जीत के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेस ज़िंदाबाद , असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी परिवारजनों का आभार

77 Views
What do you think?

Leave a Reply