Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय बोले, मध्य प्रदेश में ही नहीं राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनेगी

2 min read
Text Size:

 इंदौर- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की सबसे चर्चित विधानसभा सीट क्रमांक एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए।उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा ने केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश का विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है। कांग्रेस के ईवीएम पर छेड़छाड़ की आशंका के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार मान चुकी है, क्योंकि हार मानने की स्थिति में ही वह ईवीएम पर दोषारोपण करती है।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है।” प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात का फैसला पार्टी करती है।

कैलाश विजयवर्गीय की जीत के लिए अखंड रामायण पाठ

मतगणना के एक दिन पहले इंदौर की विधानसभा एक में कैलाश विजयवर्गीय की जीत के लिए पंचकुइयां राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अखंड रामायण के पाठ में पहुंचे। इंदौर की विधानसभा एक के नतीजों पर सभी की नजर है। यहां पर कैलाश विजयवर्गीय का सामना कांग्रेस के संजय शुक्ला से है।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply