Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

मदन महल स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ी 9 लाख का सोना

1 min read
Text Size:

जबलपुर- ट्रेनों के साथ स्टेशन पर भी सघन चैकिंग अभियान चल रहा है। इस कड़ी में रेलवे ने जबलपुर और मदनमहल स्टेशन के साथ छोटे और बड़े सभी स्टेशन पर यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है। जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन मदन महल के जबलपुर छोर प्लेटफार्म एक में अपने लगेज में सोना रखकर ले जा रहा है। जानकारी लगते ही मौके पर दबिश दी गई और उसे पकड़ा। जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम 62 वर्षीय कन्छेदी लाल राकेशिया पिता हरिराम राकेशिया निवासी म.नं. 246 ताज कृपा दरबार गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का रहना बताया।

आरोपित के पास ना तो कोई रसीद मिली ना ही कोई अन्य दस्तावेज

जीआरपी द्वारा जब आरोपित की तलाशी ली गई तो उसके शर्ट की जेब में कागज में लिपटी एक सोने की बिस्किट बरामद हुई। जिसका कुल वजन 150 ग्राम लगभग 9 लाख का होना पाया गया। बरामद की गई सोने के बिस्कुट की आरोपित के पास ना तो कोई रसीद मिली ना ही कोई अन्य दस्तावेज। जीआरपी ने आरोपित को गिरफ्तार कर सोने की बिस्किट बरामद करते हुए कार्रवाई की गई।

383 Views
What do you think?

Leave a Reply