Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

स्कूल के सेप्टिक टैंक में 3 वर्षीय बालिका गिरी, मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

2 min read
Text Size:

शहडोल- जिले के केशवाही पुलिस चौकी क्षेत्र में करीब स्कूल के सेप्टिक टैंक में 3 वर्षीय बालिका की गिरने से मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है की लापरवाही की वजह से सेप्टिक टैंक कई महीनों से खुला पड़ा है उसमें मवेशियों की भी गिरने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सरपंच सचिव से की थी लेकिन उसे बंद नहीं करवाया गया और अब 3 वर्षीय मासूम गिर गई जिसकी मौत हो गई है।

परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश, जाम लगाया

केशवाही चौकी अंतर्गत मझौली गांव काजल गुप्ता पुत्री सीताराम गुप्ता उम्र 3 वर्ष घर के समीप खेल रही थी। उसी समय खेलते हुए घर के बगल में मझौली शासकीय विद्यालय के खुले सेप्टिक टैंक तक चली गई और खेलते खेलते जा गिरी। काफी देर तक जब उसका पता नहीं लगा तो ने उसकी तलाश की गई,जिसका शव सेप्टिक टैंक में मिला है।घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सकरा गांव में जाम लगा दिया है। यह मार्ग गिरवा से केशवाही पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है।

समझाने के बाद मामला धीरे-धीरे शांत कराया

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया है की घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया है। लोगों को समझाइए दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की खबर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। झरिया ने बताया कि लोगों को समझाने के बाद मामला धीरे-धीरे शांत कराया है।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply