डिंडोरी में सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 डिंडोरी- कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अमरकंटक मार्ग पर ग्राम घानाघाट में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

दोनों घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को जबलपुर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एक युवक की मौत

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि डिंडौरी से जा रही बाइक और कूड़ा की ओर से आ रही बाइ के टकराने से दुर्घटना हुई है। हादसे में सतीश पिता अमर सिंह गौतम निवासी ग्राम पिंडरूखी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक संजय और विनोद भी घायल हो गये। विनोद को जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!