मतगणना के एक घंटे पहले मतगणना कर्मियों को पहुंचना होगा स्टेडियम

इंदौर- विधानसभा चुनाव के बाद अब मतों की गणना की तैयारी हो चुकी है। 3 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम के नौ कक्षों में सभी नौ विधानसभा के मतों की गणना शुरू होगी। मतदान कर्मियों को एक घंटा पहले यूनिवर्सिटी में पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए आदेश की कॉपी और एक आईडी प्रूफ रखना अनिवार्य किया गया हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ अंदर नहीं ले जा सकेंगे। 2561 ईवीएम में बंद 20.32 लाख से अधिक के मतों की गणना के लिए 143 टैबलेट लगाई जाएगी।

सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गणना के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें करीब 1000 कर्मचारियों को मतदान से जुड़ी बारीकीया बताने के साथ और तकनीकी जानकारी दी गई। इन कर्मचारियों का आखिरी प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 नवंबर को होलकर साइंस कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें मतों की गणना करने के आयोग के दिशा निर्देशों का अंतिम प्रशिक्षण होगा। इन अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना के लिये मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर और पोस्टल बैलेट की गिनती का दायित्व सौंपा जा रहा है।
मतगणना का प्रशिक्षण 32 मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा हैं। सोमवार को हुए पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले सत्र में ईवीएम के माध्यम से मतगणना के तौर-तरीके बताये गये। साथ ही दूसरे सत्र में पोस्टल बैलेट की गिनती का कार्य सिखाया गया।
कैमरों में कैद होगी पूरी प्रक्रिया

कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरा से प्रत्येक टेबल पर गिने जाने वाले मतों की गणना की जाएगी, ताकि मत करना में पूरी पारदर्शी था बढ़ती जा सके। सभी कक्षो में कैमरे लगाए जा चुके हैं।

डाक मतपत्र के 37 टेबल

सभी नो विधानसभा के मत की गणना के लिए नो कक्ष बनाये गए है। 143 टेबलों पर ईवीएम के मत गिने जाएंगे। जबकि 37 टेबलों पर डाक मतपत्र की गणना होगी। जो सभी विधनसभा में लगेगी।

177 Views

Leave a Reply