Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

बीएड के नतीजे में उलझा विवि, सात हजार विद्यार्थी परेशान

2 min read
Text Size:

जबलपुर- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में नतीजों को लेकर इन दिनों विश्वविद्यालय में अजीब उलझन बनी हुई है। निर्धारित अधिनियम के तहत परिणाम तैयार ही नहीं हो पा रहे हैं जिस वजह से प्रशासन परिणाम जारी नहीं कर पा रहा है। ऐसी ही स्थिति फिलहाल बीएड,बीएससी बीएड, बीएएड आठवें सेमेस्टर में है जहां करीब सात हजार से ज्यादा विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में परेशान हो रहे हैं।

विशेषज्ञों के साथ परामर्श करने के बाद निर्णय लिया जाएगा

इधर प्रशासन परिणाम बनने के बावजूद बार-बार उसमें संसोधित कर रहा है फिर भी सहीं तरीके से परिणाम नहीं बन पा रहे हैं। अब इस संबंध में विश्वविद्यालय में बैठक बुलाई गई है जिसमें बीएड संकाय के विशेषज्ञों के साथ परामर्श करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

बीएड से जुड़े पाठ्यक्रमों में स्कीम का पालन नहीं

बता दे कि बीएड से जुड़े पाठ्यक्रमों में स्कीम का पालन नहीं हुआ है। 60 नंबर के पेपर की जगह 70 नंबर का पेपर विद्यार्थियों को परीक्षा में दिया गया। इसके अलावा परीक्षा के बाद कालेजों से सीसीई के अंक भी निर्धारित तरीके से नहीं भेजे गए गए। जहां से अंक आए है उनमें काफी गलतियां है जिन्हें सुधारने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन का दावा है कि इसके अलावा भी कई तरह की खामियों की वजह से बीएड के आठवें सेमेस्टर के परिणाम में त्रुटियां मिल रही है इन्हें सुधार करने की वजह से देरी हो रही है।

विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं

इधर तीन माह से ज्यादा वक्त परीक्षा को हुए बीत गया है विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव के बाद कई विद्याथियों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना है। जिसके लिए परिणाम घोषित होना आवश्यक है। इधर कालेजों से भी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को मोबाइल पर संदेश भेजकर परिणाम शीघ्र जारी करने का दवाब बनाया जा रहा है।

कमेटी करेगी फैसला

बीएड से जुड़ी स्कीम में सुधार के लिए परीक्षा नियंत्रक डा.रश्मि मिश्रा टंडन की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें बीएड की बोर्ड आफ स्टडीज के सदस्य, डीन आदि को बुलाकर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद परिणाम में आवश्यक संसोधन के बाद इसे जारी करने का निर्णय होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो.रश्मि मिश्रा ने कहा कि बैठक के बाद जल्द परिणाम जारी करने का प्रयास होगा।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply