Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू मारकर की हत्या

1 min read
Text Size:

 दमोह- जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली तलाकशुदा महिला की उसके पहले पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी।घायल महिला को इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां खून अधिक निकल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपित पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी ली जा रही है।

पहले पति से हो चुका था तलाक

स्वजनों ने बताया कि 32 वर्षीय मरजीना बी की पहली शादी दमोह के सीताबावड़ी निवासी नफीस खान के साथ हुई थी और कुछ साल पहले ही दोनों का तलाक हो गया है जिसके बाद मरजीना की दूसरी शादी पटेरा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी मुस्ताक खान से हुई थी। मरजीना का पहला पति नफीस उर्फ नफ्फृू पटेरा पहुंचा और मरजीना को साथ चलने के लिए कहने लगा और इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया जो पेट में जाकर लगे।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply