उत्तरकाशी- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 13 दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद जारी है। ताजा खबर यह है कि मजदूरों को निकालने के लिए अब तक 46.8 मीटर की खुदाई की जा चुकी है। महज 10 मीटर की खुदाई बाकी है।
सुरंग के बाहर तैनात हैं एंबुलेंस
अच्छी बात यह है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें लगातार पीने का पानी, खाना और दवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। मौजूद हैं। मजदूरों को बाहर निकालने के तत्काल बाद उनका उपचार किया जाएगा।







