Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

1 min read
Text Size:

 बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई। अभिनेता अरमान कोहली के पिता फैंटेसी और फिक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते थे। नागिन और जानी दुश्मन जैसी हिट फिल्में देने वाले राजकुमार कोहली के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

अब तक मिली जानकार के मुताबिक राजकुमार कोहली नहाने गए थे और उसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं निकले तो उनके बेटे अरमान कोहली ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें अंदर बेसुध पाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से उनकी मृत्यु के कारण को लेकर परिवार द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply