Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के संबंध में 26 नवम्बर, 2023 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा : जे.पी.धनोपिया

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के संबंध में सभी 230 कांग्रेस प्रत्याशियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को 26 नवम्बर, 2023 प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन शिवाजी नगर भोपाल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें मतगणना से संबंधित प्रक्रिया, मतगणना में होने वाली अनियमितताएं एवं उनके निराकरण के संबंध में अधिवक्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रभारी चुनाव आयोग जे.पी.धनोपिया ने बताया है कि विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के संबंध में विशेष प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के संबंध में राजीव सिंह, उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी द्वारा सभी प्रत्याशियों एवं उनके दो-दो मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण में आने के संबंध में जानकारी पूर्व में प्रेषित कर दी गई है।

प्रशिक्षण शिविर दो चरणो में आयोजित होगा प्रथम चरण पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर संभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply