Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

उत्तरकाशी में ढही सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान अंतिम चरण में पहुंचा

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- बचाव दल ने सिलक्‍यारा सुरंग में 45 मीटर से अधिक पाइप लगा दी है जबकि बचाव कार्य पूरा किये जाने से पहले 12 मीटर की चट्टान और मलबे को हटाया जाना है। आशा है कि किसी भी समय बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। निकाले गए मजदूरों की स्वास्थ्य जांच के लिए चिनयालीसोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।

इससे पहले राहत दल ने मजदूरों के बचाव के लिए आठ सौ मीटर की 57 मीटर व्यास की लम्बी पाइप ओगर मशीन के इस्तेमाल से सुरंग में लगाई। सभी मजदूर उत्तराखंड, झारखंड, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और हिमाचल प्रदेश के हैं। ये मजदूर क्षतिग्रस्त सुरंग में पिछले 12 दिन से फंसे हुए हैं।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply