Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ट्रेन से खंडवा उतर गए रिटायर्ड आर्मी अधिकारी,बेटे को नींद लगी

1 min read
Text Size:

खंडवा- इलाज के लिए रिटायर्ड आर्मी अधिकारी बुजुर्ग पिता को मुंबई ले जा रहे बैंक अधिकारी बेटे को ट्रेन में नींद आ गई। इस दौरान बुजुर्ग खंडवा स्टेशन पर उतर गए। पुलिस के अनुसार, भूखे-प्यासे बुजुर्ग अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहे थे। उनकी अंगुली पर मतदान की स्याही लगी थी। यह देख समझ आया कि वह दूसरे प्रदेश के नहीं है। इंटरनेट मीडिया पर उनके फोटो शेयर किए। सभी जिलों की पुलिस को उनके फोटो और जानकारी भेजी गई, तब जबलपुर व भोपाल पुलिस ने रिप्लाई दिया कि दिनेश चंद्र लापता हैं और उनके बेटे नवीन ने गुमशुदगी की सूचना दी है तो नवीन को खंडवा बुलाकर पिता से मिलवाया गया। नवीन बैंक अधिकारी है। टीआइ बलराम सिंह राठौर ने बताया कि जबलपुर में रहने वाले दिनेश चंद्र जायसवाल आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें इलाज करवाने के लिए ट्रेन से मुंबई ले जा रहे थे, तब उनसे बिछड़ गए और खंडवा आ गए।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply