Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कंट्रोल रूम से की सतत् मॉनिटरिंग

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान सहित अन्य व्यवस्थाओं की कंट्रोल रूम से सतत् मॉनिटरिंग की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। इसके माध्यम से 42 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों पर हुई समस्त गतिविधियों का लाइव प्रसारण और सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी की गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का परिवहन करने वाले मतदान दलों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को सम्मिलित कर 23 हजार 510 वाहनों में जीपीएस डिवाइस भी लगाई गई। इस कार्य की निगरानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से की गई।

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये हुये मतदान में अनंतिम जानकारी अनुसार 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply