Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रदेश में विधानसभा प्रत्‍याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन

1 min read
Text Size:

भोपाल- प्रदेश में विधानसभा प्रत्‍याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। उम्‍मीदवारों की वास्‍तविक संख्‍या नामांकन वापसी के बाद पता चल पायेगी। राज्‍य की सभी दो सौ तीस सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद चार हजार चार सौ 39 नामांकन पत्रों में से दो हजार नौ सौ 16 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। राज्‍य में 17 नवम्‍बर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को गिनती होगी।

मध्य प्रदेश में मतदान की तारीख़ नजदीक आते ही चुनाव आयोग की टीमों की कार्यवाही भी तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने राज्य में आदर्श आचरण संहिता के तहत 7 नवम्बर की सुबह से लेकर 30 नवम्बर की शाम तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply