Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

भक्तों ने माता टेकरी पर किया जमकर दान, दूसरे दिन गिनती पूरी, 44 लाख से अधिक दान निकला

2 min read
Text Size:
देवास। माँ शारदीय नवरात्रि समाप्त होते ही मंदिर की दानपेटी को खोला गया। धन-दौलत के साथ पेटी से कुछ भक्तों के पत्र भी निकले, जिसमें उन्होंने माता से अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना की है। ऐसा ही एक पत्र 11वीं पढऩे वाले छात्र ने माता को लिखा है। जिसमें उसने 11वीं पास करने के लिए माता से आशीर्वाद मांगा है।
माता टेकरी स्थित मां चामुंडा और तुलजा भवानी के मंदिर में रखी दान पेटियों को गुरूवार को सुबह खोला गया। जिसकी गिनती शुक्रवार को पूर्ण हुई। जिसमें 44 लाख रूपए से अधिक का दान प्राप्त हुआ। इस राशि को जिला कोषालय में जमा किया जाएगा। दान पेटियों में बंद हो चुके पुराने 500 रुपए के 5 नोट मिले हैं। इसके साथ ही सोने-चांदी के आभूषण सहित माताजी के श्रृंगार की कुछ सामग्री भी मिली है। सोने की चेन, चांदी की बिछिया के अलावा डालर का नोट भी निकला है।
दान पेटी में लाखों रुपए के साथ एक अमेरिकी डॉलर का नोट भी निकला है। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि नवरात्र के बाद माता टेकरी पर दान पेटियां खोली गई। पहले दिन की गिनती में दान स्वरुप 30 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। दूसरे दिन की गई गिनती पूरी हुई। जिसमें 44 लाख रूपए से अधिक का दान निकला।
165 Views
What do you think?

Leave a Reply