मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता, दोहराया विजय संकल्प

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कमल पटेल ने नामांकन रैली के जरिये दिखाई ताकत, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रहे मौजूद

विधानसभा चुनाव में हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने गुरूवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संत रविदास चौक पर बड़ी तादाद में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ पटेल ने नामाकंन रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर स्थानीय परशुराम चौक पर आयोजित भाजपा की सभा में सम्मलित हुए। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अपने उद्बोधन के माध्यम से जहां कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया, वहीं पार्टी का मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत को साकार करने पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया है।

अभिवादन करते केंद्रीय कृषि मंत्री

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में कार्यकताओं का उत्साह बेहतर परिणामों का संकेत हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी एक बार फिर चुनाव मैदान में है। जहां सुशासन, विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आधार पर हम जनता के बीच जा रहे हैं। जहां जनता का भी अपार आशीर्वाद मिल रहा है। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यालय स्थित परशुराम चौक पर भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर यहां मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल की नामांकन रैली में शामिल होने आए थे। श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की प्रशंसा करने के साथ-साथ उनमें नई ऊर्जा का संचार भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जुटना है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि मैं जैसे ही हरदा पहुंचा तो यहां के कार्यकर्ताओं का जोश देख प्रसन्न हुआ। क्योंकि यही उत्साह और तत्परता सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री तोमर ने भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के राजनीतिक जीवन पर रोशनी डालते हुए उन्हें सक्रियता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि हरदा को संघर्ष एवं लगन से परिपूर्ण नेतृत्व मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अंधोसंरचना के साथ-साथ किसानों के हितार्थ तथा मूलभूत विकास कार्यो को गति प्रदान करने में पटेल का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसके परिणामस्वरूप गांव-गांव जहां सड़कों का जाल बिछा है, वहीं सिंचाईं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उधर, सभा से पहले रविदास चौक से निकली नामांकन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर सभा स्थल पर पहुंचे। इस बीच जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को माला पहनाकर रैली का स्वागत हुआ। वहीं पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से रैली पर पुष्पवर्षा की।

विकास के मामले में हर बार अव्वल : पटेल

क्षेत्र की जनता कांग्रेस के राज में बदहाल सड़कों के साथ ही बेलगाम बिजली व्यवस्था तथा जिले की मंडियों की हालत भलिभांति जानते हैं। लेकिन वर्ष 2003 में सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने जनता की दुुख तकलीफो को दूर करने का सिलसिला प्रारंभ किया, जो अब तक जारी है। गरीब, मजदूर, किसान, महिला एवं युवा समेत हर वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने के लिये प्रयासरत हैं, तब कहीं क्षेत्र की जनता का दिल और विश्वास दोनों जीता है। परिणामस्वरूप हरदा की जनता ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया है। यह बातें भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने पार्टी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि प्रत्येक बूथ तथा दूरदूराज गांवों से यहां आए कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रतिनिधित्व सौंपने के फलस्वरूप हरदा जिला विकास के मामले में हर बार अव्वल रहा है। प्राकृतिक आपदा के समय सरकार किसानों की दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी रहीं। जल परियोजनाओं के जरिये अभावग्रस्त इलाकों में सिंचाईं के लिये पानी मुहैया करा रहे हैं। हाल ही में हरदा को करोड़ों रूपये की सौगात मिली। जिससे नई सड़कें तथा पुल-पुलियाओं का कायाकल्प होगा। इन सारे कार्यो के पूर्ण होते ही गांव, गरीब एवं किसानों की आवागमन सुविधा पहले से बेहतर होगी।

सभा में मंचासीन नेता

नामांकन रैली दौरान आयोजित सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चुनाव संचालक गौरीशंकर मुकाती, राजगढ़ जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, प्रदेश पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जिपं अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद, नपाध्यक्ष भारती कमेडिया, पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, रामकृष्णा पटेल, अनिल पटेल, खिरकिया नप अध्यक्ष इन्द्रजीत खनूजा, शिवनारायण साध, ललित दुगाया सहित हरदा, हंडिया, खिरकिया और हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे।

युवा भाजपा में शामिल

इस मौके पर हरदा विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने भाजपा ज्वाईन की है। वरिष्ठ भाजपा नेता व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल, सांसद डीडी उइके, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा की मौजूदगी में सभी युवाओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश गोदारा ने बताया कि बृज पोट्ल्या जामली, भजनलाल एवं गोरू मांजू पांचातलाई, श्यामलाल झूरिया डोमरी, बद्रीप्रसाद जाणी एवं शेखर कांवा ने भाजपा ज्वाइन की। इसी तरह सांसद प्रतिनिधी राजू कमेडिया के नेतृत्व में शहर के युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की है।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!