Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वृहद रोजगार मेले में लाभार्थियों को पांच सौ करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया

2 min read
Text Size:

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वृहद रोजगार मेले में लाभार्थियों को पांच सौ करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुखी और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर हाथ को काम, हर हाथ को रोजगार के उद्घोष को साकार कर रही है। उत्तर प्रदेश में नौकरी व रोजगार की कोई कमी नहीं है। युवा अपनी अभिरुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर खुद को प्रशिक्षण से जोड़कर तैयार करें, उनके रोजगार व नौकरी की गारंटी सरकार लेगी।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, श्रम एवं सेवायोजन विभाग एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जब हर हाथ को काम, हर खेत को पानी का नारा दिया था तब लोग इसे पूरा हो पाना असंभव मानते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसे लगातार हकीकत में बदल दिया है। डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर हाथ को काम उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए जनधन खाते खुलवाकर, डीबीटी से धनराशि अंतरित कर, डिजिटल इंडिया से गांवों को जोड़कर हर व्यक्ति को सक्षम बनाया है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजनाओं के जरिये देश में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की ढेर सारी संभावनाओं को आगे बढ़ाया है।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply