Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

वीडी शर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म 12D को लेकर की ये मांग

2 min read
Text Size:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने पार्टी नेताओं के साथ अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को फॉर्म की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

चुनाव आयोग पहुंचे वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंचा। आयोग ने से 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए फॉर्म 12 डी का अधिकार दिया है और प्रदेश में ऐसे 11 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता हैं, उन तक फॉर्म पहुंचे ताकि वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके जरिए बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स घर से अपना मतदान कर सकेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने इस सुविधा के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि इस सुविधा के बाद उम्मीद है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ उन्होने अपील की कि ‘बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इस हेतु चुनाव आयोग ने फॉर्म की व्यवस्था की है ताकि वे घर से ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से अपना वोट डाल सकें।मतदान, लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने मत का प्रयोग कर इस महापर्व में हिस्सा लें।’

होम वोटिंग की सुविधा

वीडी शर्मा ने कहा कि होम वोटिंग का उपयोग उस कैटेगरी के अधिक से अधिक मतदाता कर सकें, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने ये पहल की है कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे। उन्होने मतदान केंद्र पर जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके लिए आयोग की एक टीम उनके घर पहुंचकर मतदान करवाएगी और इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। ऐसे मतदाताओं को फार्म भरना अनिवार्य होगा जो उन्हें अपने बीएलओ से मिल जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एक चरण में 17 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की और इसी के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply