Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

2 min read
Text Size:

मप्र विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, चुनावों के लिए घोषित राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों सहित चुनाव में भाग्य आजमा रहे निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन भरने का सिलसिलाशुरू हो गया है, मप्र सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह से नामांकन फॉर्म दाखिल किया।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में की गई सभी 6 सीटों के लिए अलग अलग व्यवस्था 

ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र लेने और भरकर जमा करने की व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर की गई है, यहाँ अलग अलग 6 कक्षों में अलग अलग विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र जमा किये जा रहे हैं , पहले दिन ग्वालियर विधानसभा से केवल 1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, रविवार  को अवकाश के कारण ये प्रक्रिया बंद रही।

अपने समर्थकों के साथ पहुंचे मंत्री भारत सिंह, दाखिल किया नामांकन फॉर्म 

मप्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नामंकन पत्र दाखिल किया, उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है, वे अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन फॉर्म जमा किया।

मीडिया से बात करते हुए भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाया है मैंने समर्थकों के साथ आकर फॉर्म जमा किया है , उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रुप से चुनाव जीतेगी, सरकार के अच्छे  कामों के कारण उसे जनता आशीर्वाद देगी, कांग्रेस की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आप में चुनौती है हमारे लिए नहीं है।

 

97 Views
What do you think?

Leave a Reply