Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

नवरात्रि की अष्टमी पर महाआरती के साथ महिलाओ ने किए रंगारंग गरबे 

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – माँ शक्ति के महापर्व नवरात्री पर श्रद्धा भक्ति के साथ माता रानी के भक्त सेवा आराधना में लीन नजर आ रहे है।नगर में अनेक स्थानों पर माँ दुर्गा के मन्दिर है ।जहाँ भक्तो का अटूट विश्वास आज भी कायम है।ऐसे नगर सहित आसपास के क्षेत्रो में कई माताजी के प्राचीन मंदिर है । जहा होने वाले चमत्कार देख आज भी कई भक्त मन्नत मांगकर अपनी मनोकामनाए पूर्ण होती देख रहे है। ऐसा ही माँ दुर्गा जी का एक स्थान नगर के मध्य स्थित तिलक मार्ग पर है। जो विगत कई सालो पुराना दुर्गा मंदिर है । जहा प्रतिदिन अनेको भक्त दर्शन लाभ लेने आते है ।लेकिन नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा मंदिर में भक्तो का अधिक मात्रा में आना जाना लगा रहता है। जहा नवरात्रि में प्रतिदिन संध्या में माताजी की 108 दीप से महाआरती की जाती है ।वही 9 दिवस माँ दुर्गा का विशेष एंव आकर्षक श्रंगार किया जाता है।

जयंती माता के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओ का हुजूम——–

 

नवरात्रि की अष्टमी पर प्राचीन जयंती माता मंदिर में अलसुबह से देर रात्रि तक हजारों श्रद्धालुओ ने दर्शन किए ।इस दौरान कई माता भक्त नंगे पैर पैदल टोली बनाकर दर्शन करने पहुंचे ।वही अलसुबह एवं शाम को होने वाली आरती में भी सैकड़ों भक्त शामिल हुए ।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर नगर के अनेक युवा मित्र मंडल द्वारा जयंती माता पर प्रतिदिन महाप्रसादी वितरण की ।

आदर्श कालोनी के माता चौक पर रंगारंग गरबे की रही धूम —–

 

हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आदर्श नगर कालोनी स्थित माता चौक पर मां दुर्गा की स्थापना की गई । जहा प्रतिदिन कालोनी की छोटी छोटी बालिकाओं ने गरबे किए ।जबकि अष्टमी को कालोनी की महिलाओ ने लाल वस्त्र धारण कर एक से बढ़कर एक गरबे की प्रस्तुति दी । जहा कालोनी और आसपास के रहवासियों ने आकर महिलाओ का उत्साह वर्धन किया ।वही छोटी बालिकाओं ने गुजराती वस्त्र धारण कर गरबे की प्रस्तुति दी ।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply