भारत-फ्रांस सैन्य उप-समिति की 21वीं बैठक नई दिल्ली में सम्‍पन्‍न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति की 21वीं बैठक वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत की ओर से आईडीएस मुख्यालय में एकीकृत स्टाफ के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से संयुक्त स्टाफ के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। .

भारत-फ्रांस एमएससी मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्‍यालय और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ मुख्यालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित बातचीत और उसके जरिए दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विकास के लिए स्थापित एक मंच है।

बैठक मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशी से भरपूर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। चर्चा का केन्‍द्र मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहलों की तलाश और पहले से जारी रक्षा गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना था।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!