Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

भोपाल टीम बनी राज्य प्रतियोगिता में चैंपियन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। जिला हैंडबॉल संघ की बालक और बालिका टीम 12 से 14 अक्टूबर को रीवा में अयोजित हुए 46वीं राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 11 अक्टूबर को भोपाल से रवाना हुई। जिसमे की राज्य की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें भोपाल बालक वर्ग टीम ने पहला मैच इंदौर कॉरपोरेशन को 18-06, नर्मदापुरम कॉरपोरेशन को 16-00, भिंड को 09-01 और अशोकनगर को 11-06 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हुए नर्मदापुरम जिले की टीम को 14-10 से हराकर सेमी फाइनल में क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल में भोपाल और रतलाम का कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन इसमें भी भोपाल के बालको ने बाजी मारते हुए रतलाम टीम को 17-14 से पराजित कर फाइनल मुकाबला में दमदारी से अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच भोपाल और इंदौर जिले की टीमों का हुआ। जिसमें फाइनल से पहले तक भोपाल और इंदौर की टीम किसी ओर टीम से पराजित नही हुई थी। ये कहना गलत नही होगा कि इस समय मध्यप्रदेश की सबसे अच्छी और उम्दा कोई टीम है तो वो है भोपाल और इंदौर। फाइनल मैच बड़ा ही रोमांचक रहा और जब ऑडियंस से पूछा गया तो उन्होंने भी यही बताया कि इस से अच्छा, मनोरंजक और दिल देहला देने वाला मैच आज तक उन्होंने नही देखा था। जैसा हमने आपको बताया कि दोनो ही टीम इस वक्त एमपी की बेस्ट टीम है। जिसकी वजह से मैच में ज्यादा गोल न पड़ते हुए काफी लो स्कोरिंग मैच हुआ। जिसमें की भोपाल टीम ने फाइनल में भी बाजी मारते हुए इंदौर को 08-05 से हराया। राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब इंदौर से छीनकर अपने नाम किया। भोपाल जिला हैंडबा की एक मात्र ऐसी टीम जिसके मध्यप्रदेश की कोई भी टीम हराने में असफल रही। अत: भोपाल हैंडबॉल बालक टीम 24वी राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपराजित रही। जब भोपाल टीम से पूछा गया कि इस जीत का राज क्या है तो सभी खिलाड़ियों ने बताया कि इस जीत में सबसे ज्यादा योगदान इनके कोचेस, सीनियर प्लेयर्स और मध्यप्रदेश पुलिस टीम का है। भोपाल टीम के करीम उद्दीन और मयंक बांके ने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किए। वहीं दूसरी तरफ भोपाल जिला हैंडबॉल संघ की बालिका टीम इसी प्रतियोगिता में उपविजेता रही। जिसके चलते भोपाल टीम ने ओवरऑल चैंपियन का भी खिताब अपने नाम किया।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply