Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिमांड 13 अक्‍टूबर तक बढ़ाई

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- एक अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की कल रिमांड 13 अक्‍टूबर तक बढ़ा दी है।

इससे पहले,अदालत ने इस मामले में संजय सिंह को रिमांड पर भेज दिया था। संजय सिंह को दिल्‍ली में उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि सिंह ने दिल्ली शराब नीति को तैयार करने और लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply