
विकास पवार बड़वाह – नगर में अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार सुबह से देर शाम तक भगवान श्री गणेशजी के विसर्जन करने का दौर जारी रहा ।जिसके बाद रात्रि करीब 8 बजे नागेश्वर मंदिर से झिलमिल झांकियों का कारवां निकला। नगर में निकलने वाले झांकियों के चल समाहरो में दर्शकों की भीड़ नजर कम नजर आई ।जबकि अखाड़े के युवाओ ने अनेक करतब दिखाए।वही झाकियो की अगवानी डंडा पार्टी ने की। इस दौरान नगरवासियों ने अपने अपने घरों की छत,गैलरियों से लेकर मकानों और दुकानों के ओटलो पर बैठकर झांकियों को निहारा। चल समाहरो से रात करीब 2 बजे तक नगर के एमजीरोड़ पर मेले जैसा माहौल बना रहा। उल्लेखनीय है की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय सार्वजनिक गणोशोत्सव एवं दशहरा समिति के तत्वाधान में नयनाभिराम झांकियों का चल समारोह नगर में निकाला गया ।जिसमे कौशल, त्रिमूर्ति व नवयुवक डंडा पार्टी के कलाकार समूह बनाकर ढोलक की धुन पर डंडा पार्टी खेलते हुए झांकियों की आगवानी करते चल रहे थे। झांकियों का कारवां और अखाड़े का काफिला नगर के मुख्य मार्गो से रात 1:30 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचा ।

वीर हनुमान की झांकी रही नगर में आकर्षक का केंद्र —–
चल समारोह में धार्मिक परिवेश के आधार पर अद्भुत चार झांकियां निकाली गई । जिसमे वीर हनुमान जी की झांकी नगर में आकर्षण का केंद्र रही।वही एक झाकी भगवान श्री गणेश की रही। जिसमें भगवान श्री गणेश जी सुशोभित रथ पर विराजमान थे।नगर में झांकिया निकलने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से टीआई रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा । झांकियों का चल समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

झांकियों के साथ अखाड़ों व डंडा पार्टियों का सम्मान किया- —-
श्री गणेश एवं दशहरा उत्सव समिति सदस्यो द्वारा झांकियों,अखाड़ों व डंडा पार्टी के खलीफाओं का मेन चौराहे स्थित मंच पर शिल्ट भेट कर सम्मानित किया। चल समारोह में समिति अध्यक्ष रोहित चौरसिया के साथ नपा पार्षद और उनकी मित्र मंडली उपस्थित थी।

