Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

डोल ग्यारस पर राधा कृष्ण मंदिरों से नगर भ्रमण पर निकले भगवान कृष्ण के डोले

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – विद्युत रोशनी से जगमगाते भगवान श्री कृष्ण के डोले,भजनों व ढोलक पर थिरकते कृष्ण भक्त,और पूजन के लिए घर के बाहर आरती की थाली हाथ मे लिए महिलाएं,,,यह नजारे सोमवार शाम से देर रात तक डोल ग्यारस के अवसर पर शहर में देखने को मिला । शहर के करीब तीन प्रमुख मंदिरों से भगवान श्रीकृष्ण के डोले नगर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण के लिए निकले। जो देर रात तक नगर भ्रमण कर अपने-अपने स्थान पर वापस पहुंचे। इस दौरान पूरा माहौल भगवान कृष्ण की भक्तिमय रहा। डोले मार्ग आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की और नंद के घर आनंद भयो जय हो नंद लाल की., जयघोष से गूंजता रहा। डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर शहर के सत्ती घाटा स्थित राधा कृष्ण मंदिर, तिलक मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर, नागेश्वर मंदिर स्थित गोपाल मंदिर और दशहरा मैदान स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर आदि से भगवान श्रीकृष्ण के डोले में विराजमान होकर धूमधाम से नगर में निकाले । शाम करीब 6 बजे सत्ती घाटा स्थित राधाकृष्ण मंदिर महंत भारती जी महाराज और तिलक मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर से पंडित सुरेश जोशी के सानिध्य में भगवान का डोला निकाला गया। जो प्रमुख मार्गो से होकर करीब शाम 7 बजे शीतला माता मार्ग स्थित नागेश्वर मंदिर पहुचा। जहा गोपाल मंदिर का डोला संतश्री हनुमानदास जी महाराज के सानिध्य में मौजूद रहा। तीनों डोलो की वेदी पाठी पंडितों ने विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की। जिसके बाद रात 8 बजे तीनों डोले एक साथ शहर भ्रमण पर निकले।इस दौरान नागेश्वर मंदिर पर मेले जैसा माहौल दिखा । जहा महिलाओ ने भगवान कृष्ण की पूजा कर आशीर्वाद लिया ।

डोले का स्वागत कर महिलाओ ने उतारी आरती—–

 

भगवान कृष्ण के डोले निकलने के दौरान सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और दर्शन पाकर उनका आशीर्वाद लिया। सत्ती घाटा स्थित राधाकृष्ण मंदिर और तिलक मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर का डोला गोंदी पट्टी,सराफा,झंडा चौक,गोल बिल्डिंग, एमजी रोड होकर रात करीब 12 बजे मंदिर परिसर पहुंचेगा। वही नागेश्वर मंदिर स्थित गोपाल मंदिर का डोला गोंदी पट्टी, गणगौर घाट,सराफा, झंडा चौक होते हुए देर रात मंदिर परिसर पहुंचेगा । इसी तरह दशहरे मैदान स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर से भी भगवान श्रीकृष्ण का डोला भी गाजे-बाजे के साथ निकला।इस दौरान ढंडा पार्टी के सदस्यो ने भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए ।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply